Advertisement Carousel
Blog

पामगढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटलों-ढाबों से 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पड़ा भारी, पामगढ़ क्षेत्र के कई होटलों पर छापा खाद्य विभाग की दबिश: होटल और ढाबों से सिलेंडर, चूल्हा और रेगुलेटर जब्त

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा।
जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ खाद्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पामगढ़ क्षेत्र के कई होटल और ढाबों में छापामार कार्रवाई की।

Advertisements


कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम ने पामगढ़, शिवरीनारायण तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर “द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000” के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई।

Advertisements


जिला खाद्य अधिकारी श्री कौशल साहू ने बताया कि कार्रवाई के दौरान शेरगढ़ फैमिली रेस्टोरेंट एवं ढाबा से 3 घरेलू गैस सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर और गैस पाइप जब्त किए गए। वहीं एल.के. होटल, मेउभाटा से 2 घरेलू गैस सिलेंडर (एक भरा और एक खाली), गैस चूल्हा, रेगुलेटर और पाइप जब्त किया गया।


इसी तरह बाबा कैफे एंड पराठा हाउस से 2 घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम क्षमता वाले), रेगुलेटर, पाइप और दो मुंहे वाला गैस चूल्हा जब्त किया गया। ब्रदर्स कैफे एंड फैमिली रेस्टोरेंट से 2 घरेलू गैस सिलेंडर (एक भरा और एक खाली) तथा रेगुलेटर जब्त किया गया, जबकि भैयाजी रेस्टोरेंट से 2 भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर और रेगुलेटर-पाइप जब्त किए गए।


खाद्य विभाग की इस कार्रवाई में कुल 11 घरेलू गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, प्रेशर रेगुलेटर और गैस पाइप जब्त किए गए।
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button