Advertisement Carousel
Blog

सकरी थाना क्षेत्र में सनसनी – युवक का शव खेत में मिला, सिर पर चोट के निशान

Ad

Advertisements


खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर जिला के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संबलपुरी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव गांव के पास स्थित एक खेत में मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार संबलपुरी निवासी 26 वर्षीय सतीश कौशिक शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से निकला था। कुछ समय बाद उसका शव गांव के पास स्थित खेत में पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके चलते मामले को प्रथम दृष्टया गंभीर माना जा रहा है।


घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button