Advertisement Carousel
Blog

विष्णु देव साय ने किया गौधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ अमृत विकास तोपनो बोले – गौधाम से किसानों और पशुपालकों को होगा लाभ

Ad

Advertisements

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया गौधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ

Advertisements
Advertisements


सक्ति जिला में गौधाम योजना के शुभारंभ के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के लाखासार से गौधाम योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रदेश में 29 गौधामों की शुरुआत की गई है। प्रथम चरण में 152 गौधाम बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में 1460 गौधाम विकसित किए जाने की योजना है।


गौधाम योजना के माध्यम से प्रदेश में घुमंतू एवं निराश्रित गौवंश के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।


इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पशुधन विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गौधाम योजना गौसेवा और पशुधन संरक्षण की दिशा में शासन की एक दूरदर्शी और सराहनीय पहल है। इस योजना के माध्यम से घुमंतू एवं निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाएगा, जहां उनके लिए भोजन, पानी, उपचार और देखभाल की समुचित व्यवस्था होगी। इससे सड़कों पर घूमने वाले गौवंश को संरक्षण मिलने के साथ-साथ उनके पालन-पोषण और संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा।


इस दौरान कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि गौधामों की स्थापना से पशुधन संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इससे किसानों, पशुपालकों और स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, पशुधन विकास विभाग के उप संचालक नदीम सम्स, गौधाम समिति के अध्यक्ष विजय साहू, विकासखंड स्तरीय पदाधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button