Advertisement Carousel
Blog

कलयुगी पिता ने 5 वर्षीय बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

कलयुगी पिता ने 5 वर्षीय बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा जिला के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर के पानी में डुबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भैसो निवासी 27 वर्षीय रेशम लाल यादव की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि बेटा आयुष आरोपी के साथ ही रह रहा था। बताया जाता है कि आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर बेटे को मारने और खुद भी आत्महत्या करने की धमकी देता था।


13 मार्च की शाम आरोपी अपने बेटे आयुष को साथ लेकर निकला और 14 मार्च की रात करीब 1 बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में उसे डुबोकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी रात करीब 2 बजे पत्नी के घर पहुंचा और बेटे की हत्या करने की बात खुद ही बता दी।


मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सावन सारथी के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


बताया गया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में की गई।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सावन सारथी, उपनिरीक्षक संतोष बंजारे, रामदुलार साहू, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले एवं आरक्षक भुवनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button