Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

समीक्षा बैठक में नगर पंचायत सीएमओ, कृषि विभाग और सचिवों पर भड़के कलेक्टर, निर्माण कार्य में तेजी लाने को दिए निर्देश

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी

Advertisements

देवभोग.. जनपद पंचायत देवभोग के सभा कक्ष में गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके और जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर के द्वारा विकास खंड स्तरीय अधिकारी ,कर्मचारियों कि समीक्षा बैठक लेकर निर्माण कार्य कि विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने ब्लॉक अन्तर्गत चल रहें पीएम आवास में प्रगति लाने को लेकर विषेश निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements

आवास योजना कि कम प्रगति और कार्य अपूर्णता को लेकर नाराजगई जताते हुए समय सीमा पर जल्द पूरा करने को निर्देश दिए। उन्होंने धीमी आवास निर्माण को लेकर सचिव फुलचंद बघेल और सचिव गणेश सिन्हा को जोरदार फटकार भी लगाई और एक सप्ताह के भीतर आवास निर्माण में प्रगति लाने को लेकर फरमान जारी कि। उन्होंने आवास के अलावा अन्य विकास और निर्माण कार्य को भी जल्द प्रगति लाने और निर्माण को लेकर भी निर्देश दिए। कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने पंचायत वार स्वीकृत कार्यों, प्रगतिरत, हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय किश्त आबंटन और प्रारंभ, अप्रारंभ निर्माण कार्य कि जानकारी ली। जिन गांवों में किसी प्रकार कि कोई परेशानी होती हैं तो ऐसे गांवों को चिन्हांकित कर एसडीएम और जनपद सीईओ को अवगत कराने कि बात कहीं।

समीक्षा बैठक में नगर पंचायत सीएमओ और कृषि विभाग के अधिकारी पर जमकर बरसे जिला कलेक्टर.. नगर पंचायत देवभोग के अधूरे निर्माण कार्य और वॉटर टैंक को लेकर नाराजगई जताई और इसे जल्द से जल्द पूरा करने को लेकर सीएमओ को दिए निर्देश, वहीं कृषि विभाग के द्वारा किसानों को सब्सिडी के तौर पर मिलने वाले बिज, उपकरण में पारदर्शिता लाने को दिए निर्देश और कहां कि अगर किसी प्रकार कि अनियमितता पाई जाती हैं तो आवश्यक कार्यवाही करने कि बात भी कह डाली।

कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने किडनी प्रभावित गांव सुपेबेड़ा पहुंचकर  सामूहिक जल प्रदाय योजना के अन्तर्गत चल रहें आठ करोड़ के कार्य का जायजा लिया और विभाग को मार्च के अंतिम माह तक पूरा करने को लेकर निर्देश दी। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र सुपबेड़ा पहुंचकर मरीजों का जायजा ली और केंद्र का निरक्षण किया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button