Advertisement Carousel
कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा ब्रेकिंग: नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे का हंगामा, दुकान में घुसाई कार, थाने से गाड़ी लेकर फरार

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज दीपक यादव

Advertisements

कोरबा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के इतवारी बाजार में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत एक युवक ने तेज रफ्तार कार से एक दुकान को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार पर “पूर्व विधायक रामपुर” लिखा हुआ था और वाहन चला रहा युवक खुद को पूर्व गृहमंत्री का बेटा बता रहा था।

Advertisements
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद युवक ने अपनी गलती मानने के बजाय मौके पर मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को वाहन सहित कोतवाली थाना ले जाया गया।

आरोप है कि थाने लाए जाने के बाद भी युवक संदीप कंवर ने जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की। इस दौरान वह अपने पिता की धौंस दिखाते हुए कहता रहा कि “जो करना है कर लो।”
मामले में एक और चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि जिस व्यक्ति की दुकान को टक्कर मारी गई, उसकी बेटी खुद पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ है।

बताया जा रहा है कि थाने में हंगामा करने के बाद संदीप कंवर गाली-गलौज करते हुए अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार युवक की तलाश जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा का माहौल है और लोग मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button