Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़महासमुंद

गढ़फूलझर में ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानक सागर साहिब का भूमि पूजन 15 मार्च को, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से राजू कीर्ति चौहान

Advertisements

Saraipali। Mahasamund जिले के गढ़फूलझर क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक स्थल पर बनने जा रहे Gurudwara Nanak Sagar Sahib के निर्माण के लिए 15 मार्च को भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर Vishnu Deo Sai मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के साथ ही पारंपरिक Hola Mohalla पर्व भी मनाया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

इतिहासकारों और शोधकर्ताओं के अनुसार, लगभग 518 वर्ष पहले वर्ष 1506 ईस्वी में Guru Nanak Dev अपनी पहली उदासी यात्रा के दौरान Amarkantak से Jagannath Puri जाते समय Shivrinarayan होते हुए गढ़फूलझर पहुंचे थे और यहां करीब दो दिन विश्राम किया था।

बताया जाता है कि उस समय गढ़फूलझर के राजा मानसराज सागर चंद भेना ने गुरुनानक देव जी को 5 एकड़ भूमि दान में दी थी। यह भूमि आज भी “गुरुखाब” नाम से जानी जाती है और राजस्व रिकॉर्ड में गुरुनानक देव जी के नाम से दर्ज है। इसके अलावा नानक सागर गांव के पास गुरुनानक देव जी के नाम पर करीब 12 एकड़ भूमि भी मौजूद है, जहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानक सागर साहिब स्थित है।
पूर्व काल से यहां बंजारा समाज द्वारा गुरुनानक देव जी का मंदिर भी निर्मित कराया गया है। क्षेत्र के करीब 40 टांडा गांवों में लगभग 1000 बंजारा परिवार निवास करते हैं, जिनका इस धार्मिक स्थल से गहरा जुड़ाव है।

वर्तमान में गुरुद्वारा नानक सागर साहिब के भव्य निर्माण का कार्य सुबेग सिंह, जत्थेदार साहेब सिंह की कार सेवा तथा नानक सागर साहिब निर्माण समिति के सहयोग से किया जा रहा है।
कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, जम्मू, उड़ीसा सहित देश-विदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालु पहुंचने वाले हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button