Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

धरसींवा भाजपा का ऐतिहासिक होली मिलन समारोह,बुजुर्गों-महिलाओं और पत्रकारों का हुआ सम्मान

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

Advertisements

धरसींवा। होली के पावन अवसर पर धरसींवा भाजपा द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, बुजुर्ग, महिलाएं और पत्रकार साथी शामिल हुए। इस दौरान आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए बुजुर्गों, महिलाओं तथा पत्रकारों का सम्मान किया गया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व आपसी गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। धरसींवा मंडल में जिस तरह की आत्मीयता और उत्साह देखने को मिल रहा है, वही संगठन की असली ताकत है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति की नींव है और ऐसे आयोजनों से समाज व नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
समारोह में बुजुर्गों, महिलाओं और पत्रकार साथियों को सम्मानित कर उनके अनुभव, योगदान और समर्पण को नमन किया गया। कार्यक्रम का माहौल रंग, गुलाल और आपसी भाईचारे के साथ उत्साहपूर्ण रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button