Advertisement Carousel
Blog

शराब पीने से रोकने पर बेटे ने मां पर टांगी से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

शराब पीने से रोकने पर बेटे ने मां पर टांगी से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

नवागढ़ थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब पीने से मना करने पर बेटे ने अपनी ही मां पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोड़ी निवासी दयाशंकर कश्यप (34 वर्ष) का अपनी मां के साथ अक्सर शराब पीने की बात को लेकर विवाद होता था। बुधवार 11 मार्च 2026 की सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर दयाशंकर कश्यप ने टांगी से अपनी मां के गले पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और काफी खून बहने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में अपराध क्रमांक 91/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दयाशंकर कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, सहायक उप निरीक्षक संतोष केरकेट्टा सहित नवागढ़ थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button