Advertisement Carousel
Blog

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

Ad

Advertisements

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार

Advertisements

रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों में पकड़कर भेजा गया जेल

रिपोर्टर – दीपक यादव | बिलासपुर

रतनपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर राहगीर से मारपीट करने वाले दो आदतन बदमाशों को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भेंड़ीमुड़ा रतनपुर निवासी शुभम राव मराठा ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 मार्च 2026 को वह रानीगांव की ओर से आ रहा था। इसी दौरान करैहापारा के रहने वाले विकास उर्फ विक्कू रावत (24 वर्ष) और राजा कश्यप उर्फ शनि (22 वर्ष) ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे।

Advertisements


प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर दोनों आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शिकायत दर्ज होने के बाद रतनपुर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन, निरीक्षक निलेश पांडेय, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह, आरक्षक धीरज कश्यप तथा गोविंद जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button