Advertisement Carousel
Blog

महीने 1000 रुपये की सहायता से छोटे व्यवसाय और घर खर्च में मिल रही मदद

Ad

Advertisements

महीने 1000 रुपये की सहायता से छोटे व्यवसाय और घर खर्च में मिल रही मदद

Advertisements

शशि श
सक्ती,
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा और आत्मसम्मान का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। योजना के तहत विवाहित, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिल रहा है।

Advertisements


इसी योजना से सक्ती विकासखंड के ग्राम टेमर निवासी श्रीमती बूंद कुंवर कुम्हार भी लाभान्वित हो रही हैं। बुढ़ापे के इस दौर में उनके लिए महतारी वंदन योजना किसी सहारे से कम नहीं है।
बूंद कुंवर कुम्हार गांव में सड़क किनारे मिट्टी के दिए, बर्तन और अन्य आकर्षक मिट्टी के सामान बेचकर अपना जीवनयापन करती हैं। उनका कहना है कि योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। इस पैसे का उपयोग वे अपने छोटे व्यवसाय को चलाने के साथ-साथ घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में करती हैं।


उन्होंने बताया कि नियमित आर्थिक सहयोग मिलने से उन्हें न केवल आर्थिक सहारा मिला है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है। बूंद कुंवर कुम्हार जैसी अनेक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर जीवन की ओर कदम बढ़ा रही हैं।
उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना बुढ़ापे में उनके लिए आर्थिक सहारा बनकर आई है, जिससे जीवन यापन करना अब पहले की तुलना में आसान हो गया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button