Advertisement Carousel
Blog

बिना नंबर प्लेट और गलत नंबर वाले वाहनों पर बिलासपुर पुलिस सख्त, पेट्रोल-डीजल देने पर भी रोक

Ad

Advertisements

बिना नंबर प्लेट और गलत नंबर वाले वाहनों पर बिलासपुर पुलिस सख्त, पेट्रोल-डीजल देने पर भी रोक

Advertisements

पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश – नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों को ईंधन न दें, सूचना तुरंत पुलिस को दें

रिपोर्टर – दीपक यादव | बिलासपुर

बिलासपुर में बिना नंबर प्लेट, छेड़छाड़ की गई नंबर प्लेट या गलत नंबर लिखकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। यातायात पुलिस ऐसे वाहनों पर लगातार निगरानी रख रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements


उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है तथा संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


यातायात पुलिस के अनुसार ऐसे वाहन जिनमें नंबर प्लेट नहीं लगी है, नंबर प्लेट में छेड़छाड़ की गई है, अमानक तरीके से नंबर लिखा गया है या किसी अन्य वाहन का नंबर उपयोग किया जा रहा है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई के साथ-साथ आवश्यक होने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामला न्यायालय में भी भेजा जाएगा।
पुलिस ने जिले के सभी पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि बिना नंबर प्लेट या नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों को किसी भी स्थिति में पेट्रोल या डीजल न दिया जाए। साथ ही ऐसे वाहनों की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या संबंधित थाने को देने के लिए कहा गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नंबर प्लेट से छेड़छाड़ या गलत नंबर का उपयोग न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि कई बार अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं में शामिल वाहनों की पहचान करना भी मुश्किल बना देता है।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी बिना नंबर प्लेट या संदिग्ध वाहन दिखाई दे तो इसकी जानकारी तुरंत यातायात पुलिस या नजदीकी थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ऐसे मामलों पर नियंत्रण किया जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button