Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़महासमुंद

भाजपा युवा मोर्चा महासमुंद में राजू किर्ती चौहान बने जिला प्रचार-प्रसार सह प्रमुख, वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

Ad

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में नई जिम्मेदारी मिलने पर राजू किर्ती चौहान ने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। भाजपा युवा मोर्चा महासमुंद में उन्हें जिला प्रचार-प्रसार सह प्रमुख का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर राजू किर्ती चौहान ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के लिए वे सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के लिए हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी के भरोसे और समर्थन ने उन्हें और अधिक ऊर्जा एवं उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी है।

Advertisements

उन्होंने आगे कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही संगठन के संकल्पों और विचारधारा को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।

राजू किर्ती चौहान ने कहा कि पार्टी द्वारा दिया गया यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

भाजपा युवा मोर्चा में उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है तथा अनेक लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button