Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

खबर का असर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने उठाया कड़ा कदम नोटिस हुआ जारी

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

दुलदुला। विकासखंड दुलदुला क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला वासुदेवपुर में शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही की खबर सामने आने के बाद अब विभाग हरकत में आ गया है। मीडिया में मामला उजागर होने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।

Advertisements
Advertisements

दरअसल, हाल ही में एक स्थानीय पत्रकार द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान स्कूल में एक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। स्कूल में मौजूद बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी लेने पर स्थिति चिंताजनक नजर आई।

Advertisements

पत्रकार ने कक्षा आठवीं के एक छात्र से सात का पहाड़ा सुनाने को कहा, लेकिन छात्र कई बार कोशिश करने के बावजूद पहाड़ा पूरा नहीं सुना पाया। इससे स्कूल में पढ़ाई की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए।
वहीं, बच्चों ने बताया कि स्कूल में दो शिक्षक पदस्थ हैं, लेकिन उस समय केवल एक ही शिक्षक मौजूद थे। पत्रकार द्वारा जानकारी लेने के कुछ देर बाद ही संबंधित शिक्षक स्कूल पहुंचे। जब उनसे स्कूल में अनुपस्थिति और बच्चों की पढ़ाई को लेकर सवाल किया गया तो शिक्षक ने उच्च अधिकारियों का हवाला देते हुए पत्रकार से बहस शुरू कर दी, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया।
मामला सामने आने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी किया है और स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button