Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

मासिक बैठक के दौरान पत्रकारों को वितरित हुए आई-कार्ड व लिया गया शपथ पत्र

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मैहर जिला इकाई के जिलाध्यक्ष श्री निवास चतुर्वेदी लल्लू महराज ने कहा कि हमारे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष माननीय आदरणीय शलभ भदौरिया दद्दा जी ने मुरैना प्रादेशिक सम्मेलन में प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉक्टर मोहन यादव से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की बात की और मंच पर ही मांग पत्र दिया गया जिसमें पत्रकार साथियों के लिए कई सुविधाएं देने की मांग की गई थी जिस पर माननीय मुख्य मंत्री महोदय द्वारा मंच पर ही सभी पत्रकारों के बीच में मांग पत्र की कुछ मागे जल्द लागू करने की बात कही और कुछ मागों को को एक कमेटी बनाकर लागू करने की बात कही उन्होंने यह भी बात कही कि कमेटी में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सदस्य भी कमेटी के सदस्य होगे जिस पर हमारे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष एवं जिलाध्यक्षों द्वारा मागों को लेकर ध्यानाकर्षण ज्ञापन दिया जाता रहा हमारा मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ लगातार पत्रकारों के हितों की मांग करता चला आ रहा है माननीय मुख्य मंत्री महोदय द्वारा हमारे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के मांगो में से कई मागे जल्द लागू करने का आदेश दिया और लागू किया जिसमें सभी पत्रकारों को सामान्य बीमारी में 40 हजार रूपए और गम्भीर बीमारी में 1लाख रुपए की राशि का इलाज करवाया जाएगा मान्यता प्राप्त श्रम जीवी पत्रकार के आश्रितों को मृत्युपरांत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी सभी पत्रकारों को 4 लाख निः शुल्क स्वास्थ बीमा और 10 लाख का दुर्घटना बीमा किया जायेगा 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पत्रकारों को 20 हजार रुपए प्रति माह सम्मान निधि के रूप में दिया जायेगा एवं मृत्युपरांत पति पत्नी को 8 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएंगी अधिमान पत्रकार को 3o लाख रुपए का आवास ऋण 5परसेंट ब्याज पर 5 वर्ष तक प्रदान करने की सुविधा दी जायेगी बाकी की कई मागे कमेटी के निर्णय के बाद जल्द लागू की जायेगी हमारा मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ और हमारे प्रांताध्यक्ष माननीय शलभ भदौरिया दद्दा जी अनवरत प्रदेश के पत्रकारों के हितों और समस्या के लिए शासन और प्रशासन से पत्रकारों की लड़ाई लड़ते रहते है प्रदेश में पहले ऐसे पत्रकारों के शुभचिंतक माननीय आदरणीय दद्दा जी है जो अपने लिए नहीं दूसरे के जीवन व्यतीत कर दिया उनके कार्य के बारे में कितना भी लिखा जाए थोड़ा है संगठन बहुत है परन्तु पत्रकारों के हित की बात हमारा मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ही करता है और पूरे प्रदेश में प्रदेश स्तर से लेकर तहसील स्तर तक मजबूती के साथ काम करता हमारे संगठन में पत्रकार ही सदस्य होते है हमारा संगठन किसी की नकल नहीं करता स्वतंत्र कार्य करता है बल्कि हमारे संगठन के सहारे कई संगठन नाम आगे पीछे कर के अपनी साख बनाने में लगे है जिस पर हाई कोर्ट ने संगठनों को लताड़ लगाई है बहुत जल्द दूसरे संगठन के दम पर चलने वाले संगठन नहीं दिखेंगे
  मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मैहर जिला इकाई मैहर द्वारा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास चतुर्वेदी लल्लू महराज की अध्यक्षता में 2026 की तीसरी बैठक का हुआ आयोजन , बैठक में सम्मिलित हुए सदस्यों के कार्ड वितरित किए गए। इस बैठक  में संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे संगठन के प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया जी के निर्देशानुसार हमारे संघ के सदस्य किसी अन्य संघ में नहीं होने चाहिए , अगर ऐसा किसी सदस्य के द्वारा किया जाता है तो उसको संघ से पृथक किया जाएगा ,  इस समय मैहर में कई पत्रकार संगठन सक्रिय हैं अगर हमारे किसी सदस्य के बिना अनुमति के कोई संघ अपनी सदस्यता में शामिल करता है तो उसके लिए बैठक के दौरान एक शपथ पत्र बनाया गया जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति देते हुए अपने हस्ताक्षर किए और सभी ने सहमति दी ।
बैठक में मुख्य रूप से श्रीनिवास चतुर्वेदी लल्लू महराज जिला अध्यक्ष,  जवाहर संतानी उपाध्यक्ष, रमाकांत दुबे उपाध्यक्ष, पी एल द्विवेदी उपाध्यक्ष, अंकित अग्रवाल कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार दाहिया उपाध्यक्ष, संतोष कुमार रजक बबलू , सत्यप्रकाश कुशवाहा, अनिल पयाशी , दीपक चतुर्वेदी, पंकज सुहाने , कृष्ण कुमार पाण्डेय , धीरेंद्र पटेल , अल्ताफ खान राजू , कुंवर प्रताप सिंह , विकास सोनी , रवि कुमार सोनी , दीपक बढ़ोलिया , कमलेश विश्वकर्मा , उमेश चौधरी ,राकेश द्विवेदी  एवं कमलेंद्र कुशवाहा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे ।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button