Advertisement Carousel
Blog

भाजपा का नया नारा – ‘हमने उगाया है, हम ही उजाड़ेंगे ’  अफीम कांड पर विधायक शेषराज हरबंश का करारा कटाक्ष

Ad

Advertisements

भाजपा का नया नारा – ‘हमने उगाया है, हम ही उजाड़ेंगे ’ : अफीम कांड पर विधायक शेषराज हरबंश का करारा कटाक्ष

Advertisements

संवारने का दावा करने वाली भाजपा के राज में नेताओं के खेत लहलहा रही अफीम, विधायक ने पूछा : यही है आपका सुशासन?

पामगढ़। विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की मुखर विधायक शेषराज हरबंश ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सत्ताधारी दल के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए सीधा हमला बोला है। भाजपा के प्रसिद्ध नारे “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” पर तंज कसते हुए विधायक हरबंश ने कहा कि वर्तमान हालातों को देखकर लगता है कि भाजपा का नया एजेंडा “हमने (नशा) उगाया है, हम ही (युवा पीढ़ी को) उजाड़ेंगे” बन चुका है।

सत्ता के संरक्षण में ‘अफीम की महक’

विधायक शेषराज हरबंश ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के यहां पकड़ी गई अफीम की खेती का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रदेश के इतिहास में काले अध्याय जैसा है। उन्होंने कहा, “जो पार्टी प्रदेश को संवारने का दावा करती है, उनके नेताओं के खेतों में नशे की फसल लहलहा रही है। भाजपा का यह कैसा ‘सुशासन’ है जहाँ रक्षक ही अफीम की खेती के सौदागर बन बैठे हैं? जनता अब समझ चुकी है कि संवारने की आड़ में प्रदेश के भविष्य को उजाड़ने की तैयारी है।”

‘नव्या मालिक’ केस और ड्रग्स की गिरफ्त में राजधानी

विधायक ने रायपुर के चर्चित ‘नव्या मालिक’ ड्रग मामले को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ की राजधानी ड्रग्स का हब बन चुकी है। नव्या मालिक जैसे मामले तो सिर्फ बानगी हैं, असल में सफेदपोशों के संरक्षण में सिंथेटिक ड्रग्स का कारोबार गलियों तक पहुँच चुका है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार में बैठे लोग इन बड़े ड्रग सिंडिकेट्स पर कार्रवाई करने का साहस जुटा पाएंगे, या फिर ‘अपनों’ को बचाने का खेल चलता रहेगा?

बेटियों और युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं

एक महिला विधायक होने के नाते शेषराज हरबंश ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा केवल अपराध नहीं, बल्कि हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ने वाला अभिशाप है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे सदन से लेकर सड़क तक भाजपा के इस ‘ड्रग मॉडल’ के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button