Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब निर्माण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 हजार किलो महुआ लाहन बरामद

Ad

Advertisements

अवैध शराब निर्माण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 हजार किलो महुआ लाहन बरामद

Advertisements

बिलासपुर
जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घुटकू रेलवे स्टेशन पारा के आगे रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे 300 प्लास्टिक डिब्बों में भरे करीब 6000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया है। बरामद सामग्री को आबकारी विभाग की उपस्थिति में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई।

Advertisements


पुलिस को 9 मार्च 2026 को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि घुटकू स्टेशन पारा से आगे रेलवे लाइन के किनारे घनी झाड़ियों में बड़ी मात्रा में महुआ लाहन छिपाकर रखा गया है, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने के लिए किया जाना था। सूचना की तस्दीक करते हुए कोनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घुटकू स्टेशन पारा से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे 300 प्लास्टिक डिब्बों में भरा लगभग 6000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया।


कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरामद महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button