Advertisement Carousel
Blog

अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा
थाना अकलतरा पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 4 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा तस्करी कर छत्तीसगढ़ लाने की फिराक में थे, जिन्हें अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया गया। इस मामले में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 129/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत कार्रवाई की गई है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को 8 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास एक काले रंग के बैग में भारी मात्रा में गांजा लेकर खड़े हैं। सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की।
घेराबंदी के दौरान संदिग्ध दोनों व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिनकी पहचान तरूण सेन और प्रतीक मिश्रा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके बैग से चार पैकेट में करीब 4 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के बेलपहाड़ से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में बिक्री के लिए ला रहे थे। पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपी
तरूण सेन, पिता अशोक सेन, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम रावणभाठा, थाना गरियाबंद, जिला गरियाबंद
प्रतीक मिश्रा, पिता सोमनाथ मिश्रा, उम्र 21 वर्ष, निवासी बिरगांव, थाना उरला, जिला रायपुर
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
इनका रहा सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक बी.एल. कोसरिया, आरक्षक गौकरण राय, राजारात्रे, राज पांडे सहित रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान आरक्षक आर.पी. द्विवेदी, सत्यम सरकार एवं रणवीर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button