Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

देखिये जशपुर जिले की बदहाल शिक्षा व्यवस्था विकाशखंड दुल्दुला का मामला

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

दुलदुला।  विकासखंड दुलदुला क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला वासुदेवपुर में शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही सामने आई है। फास्ट छत्तीसगढ़ के पत्रकार जब स्कूल पहुंचे तो उस समय एक शिक्षक स्कूल से नदारत मिले। स्कूल में मौजूद बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली गई।
पत्रकार ने कक्षा आठवीं के एक छात्र से सात का पहाड़ा सुनाने को कहा। छात्र ने दो-तीन बार कोशिश की, लेकिन वह सात का पहाड़ा पूरा नहीं सुना पाया। इससे स्कूल में पढ़ाई की स्थिति पर सवाल खड़े हो गए।
इसी दौरान स्कूल में मौजूद बच्चों से पूछा गया कि स्कूल में कितने शिक्षक पदस्थ हैं। बच्चों ने बताया कि स्कूल में दो शिक्षक हैं, लेकिन उस समय एक शिक्षक स्कूल में मौजूद नहीं थे। पत्रकार द्वारा जानकारी लिए जाने के कुछ समय बाद ही संबंधित शिक्षक स्कूल पहुंच गए।
जब पत्रकार ने शिक्षक से स्कूल में अनुपस्थिति और बच्चों की पढ़ाई को लेकर सवाल किया तो शिक्षक ने उच्च अधिकारियों का हवाला देते हुए पत्रकार से बहस शुरू कर दी। इस दौरान माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया।
इस घटना से क्षेत्र में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और बच्चों की पढ़ाई पर विभाग को विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

बीईओ ने कहा इस तरह की मामले सामने आते है तो उहों उचित कार्रवाही किया जाएगा, लेकिन कई दिन बीत जाने के बवजूद इस ओर कोई ठोस कार्रवाही नहीं हुई,

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button