Advertisement Carousel
Blog

सायबर थाना जांजगीर चाम्पा पुलिस की सक्रियता से 02 माह के भीतर अलग-अलग जिला क्षेत्रो से कुल 219 नग गुम मोबाइल को खोज निकालने में मिली बड़ी सफलता

Ad

Advertisements

जांजगीर चांपा

Advertisements
  • सायबर थाना जांजगीर चाम्पा पुलिस की सक्रियता से 02 माह के भीतर अलग-अलग जिला क्षेत्रो से कुल 219 नग गुम मोबाइल को खोज निकालने में मिली बड़ी सफलता
  • जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 26 लाख 28 हजार रुपये
  • जिसमे विवो कम्पनी के 57 नग मोबाईल, रियलमी के 41 नग, रेडमी के 29 नग, ओप्पो के 23 नग, पोको के 19 नग, वनप्लस, मोटोरोला के 09- 09 नग, सैमसंग के 08 नग, टेक्नो के 06 नग, इन्फिनिक्स, आईक्यू और नथिंग कम्पनी के 05- 05 नग, आईटेल, एआई प्लस, एप्पल कम्पनी के 1-1 नग मोबाईल शामिल है
  • आम जनता की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए मोबाइल को बरामद कर उन्हें तत्काल पुलिस अधीक्षक मोबाइल धारक (मालिक) को दिया गया
  • गुम मोबाइल धारकों द्वारा अपना मोबाइल पाने से, उन लोगों के चेहरे में आयी मुस्कुराहट
  • CEIR PORTAL जो गुम मोबाईल की जानकारी हेतु भारत सरकार द्वारा लॉच किया गया है, जिसके माध्यम से 01 जनवरी 2026 से 07 मार्च 2026 कुल 219 मोबाईल बरामद कर मोबाईल स्वामी को सुपुर्द किया गया
  • अभियान के तहत जांजगीर चाम्पा जिले के अलावा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, रायपुर, दुर्ग, सक्ती एवम अन्य स्थानों से गुम मोबाइलो को किया बरामद पुलिस की अपील नागरिकों से
  • यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करे और अच्छे नागरिक होने का परिचय देवे।
  • कोई दुकानदार बिना बिल दिये जिसमे IMEI न लिखा हो उसे कतई न खरीदे हो सकता है वो मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो।
  • मोबाईल फोन गुम/चोरी होने की स्थिति में तत्काल ceir. gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे एवं अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके।
  • अपने मोबाईल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें, जागरूक रहकर ही किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में गुम मोबाइल की खोजबीन हेतु सायबर टीम को गठित किया गया। गठित टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन एवं CSP योगिताबाली खापर्डे नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान साइबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेशण कर वर्तमान में चला रहे मोबाईल धारक से गुम होने या चोरी की मोबाईल उसके द्वारा चलाये जाने की जानकारी देकर उसे सायबर सेल जांजगीर चाम्पा में जमा कराने कहने पर मोबाईल धारक द्वारा मोबाईल फोन को बंद भी कर दिया जाता था। जिस पर साइबर टीम द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाईल धारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाईल फोन बरामद कर थाने में जमा कराया जाता था। उसके पश्चात् अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाईल फोन को कुरियर के माध्यम से मंगाया गया है। इस दौरान कुछ मोबाईल धारको को गुम मोबाईल चलाये जाने के बारे में बताये जाने पर स्वयं से भी कुरियर कराया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक,asi विवेक सिंह प्र.आर. विवेक सिंह, मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा आरक्षक विशाल कौशिक, आशुतोष कर्ष, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शहबाज अहमद,माखन साहू, प्रतीक सिंह, आनंद सिंह, सिदार पैकरा महिला आर. दिव्या सिंह, अंजना लकड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button