Advertisement Carousel
Blog

यातायात पुलिस सक्ती की सतर्कता से चोरी का ट्रेलर पकड़ा

Ad

Advertisements


यातायात पुलिस सक्ती की सतर्कता से चोरी का ट्रेलर पकड़ा गया
सक्ति
थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ से ट्रेलर क्रमांक RJ 48 GP 3147, जिसमें लोहे के एंगल भरे हुए थे, चोरी होने की सूचना रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सक्ती पुलिस कंट्रोल को दी गई। सूचना मिलते ही सक्ती पुलिस कंट्रोल द्वारा इसे वायरलेस के माध्यम से सभी पुलिस इकाइयों को प्रसारित किया गया। साथ ही कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 313 राजेश घिरदे द्वारा यातायात पुलिस को मोबाइल के माध्यम से पृथक से अवगत कराया गया।
सूचना के आधार पर यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री वाय. एन. शर्मा द्वारा हाईवे पेट्रोलिंग एवं चेकिंग प्वाइंट पर तैनात कर्मचारियों को तत्काल नाकाबंदी करने के निर्देश दिए गए। इसी दौरान वाहन चेकिंग प्वाइंट मसनिया के पास तैनात आरक्षक क्रमांक 197 दिलेवर साहू, आरक्षक क्रमांक 238 हिरेंद्र सिंह, आरक्षक क्रमांक 249 विजय जोंडे एवं आरक्षक क्रमांक 240 सुभाष सिदार द्वारा संदिग्ध ट्रेलर को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक वाहन को न रोकते हुए तेज गति से कट मारकर निकल गया।
इसके पश्चात कंचनपुर में उपस्थित आरक्षक क्रमांक 199 जयप्रकाश गवेल के साथ मौके पर मौजूद आरक्षक क्रमांक 90 रमेश घिरहे तथा आरक्षक क्रमांक 260 राकेश हरवंश द्वारा भी वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक ने वाहन नहीं रोका।
लगातार दो प्रयास असफल होने के बाद जेठा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात आरक्षक क्रमांक 222 सरजुन सिंह तथा आरक्षक क्रमांक 147 रूपेश कंवर को सड़क जाम कर नाकाबंदी करने के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा सड़क पर अन्य वाहनों को दोनों ओर से रोककर प्रभावी नाकाबंदी की गई। इसी दौरान पीछे से यातायात पुलिस की दूसरी पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा मसनिया से उक्त ट्रेलर का लगातार पीछा किया जा रहा था, जिसके फलस्वरूप वाहन क्रमांक RJ 48 GP 3147 को सफलतापूर्वक रोककर पकड़ लिया गया।
वाहन चालक को नीचे उतारकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कुलदीप राज, पिता हिम्मत सिंह, निवासी प्रतापपुर थाना सावड़ा, जिला अजमेर (राजस्थान) बताया।
घटना की संपूर्ण जानकारी यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री वाय. एन. शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर को दी गई। उनके निर्देशानुसार चालक को सुरक्षित रूप से थाना बाराद्वार में रखा गया तथा रायगढ़ पुलिस कंट्रोल को सूचना दी गई।
इसके पश्चात थाना कोतरारोड रायगढ़ की पुलिस टीम थाना बाराद्वार पहुंचकर आरोपी चालक को अपने सुपुर्द में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button