Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर-चांपा के 1.24 लाख किसानों को मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ पीएम किसान उत्सव दिवस: 13 मार्च को जारी

Ad

Advertisements


13 मार्च को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त

Advertisements


जांजगीर-चांपा जिले के 1.24 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

Advertisements


जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आगामी 13 मार्च को योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से शाम 5 बजे देशभर के पात्र किसानों के खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दो-दो हजार रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित करेंगे।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत देशभर के लगभग 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी।
जांजगीर-चांपा जिले में इस योजना के तहत लगभग 1 लाख 24 हजार पात्र किसानों को इसका लाभ मिलेगा। जिले में इस अवसर को “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न ग्रामों में किसान बैठकों का आयोजन तथा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रमुख विशेषता इसकी पारदर्शिता है। योजना के तहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाती है और भ्रष्टाचार की संभावना भी नहीं रहती। इस राशि का उपयोग किसान खाद, बीज और खेती से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कर सकेंगे, जिससे खेती की लागत कम होगी और किसान आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे।
उप संचालक कृषि श्री राकेश कुमार शर्मा ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द एग्रीस्टेक पोर्टल पर फार्मर आईडी बनवाकर ई-केवाईसी और आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किस्त की राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।
उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग के लिए किसान च्वाइस सेंटर, सीएससी सेंटर अथवा कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button