Advertisement Carousel
Blog

अवैध गांजा तस्करी करते 02 आरोपी गिरफ्तारबाराद्वार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा एवं वाहन जप्त किया गया है।

Ad

Advertisements

थाना – बाराद्वार, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)
अपराध क्रमांक – 79/26
धारा – 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट
अवैध गांजा तस्करी करते 02 आरोपी गिरफ्तार
बाराद्वार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा एवं वाहन जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीगण –

Advertisements
Advertisements


अमर सिंह गुप्ता, पिता स्व. राधेश्याम गुप्ता, उम्र 32 वर्ष, निवासी छोटे देवगांव, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ (छ.ग.)
मनी राम उर्फ बंटी ध्रुव, पिता बैशाखू, उम्र 20 वर्ष, निवासी नवापारा सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जप्त सामग्री –
9.225 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग ₹4,55,000)
मारुति डिजायर कार, सफेद रंग, क्रमांक CG 13 AQ 2241 (कीमत लगभग ₹2,25,000)
मामले का विवरण
पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गांजा एवं शराब के बिक्री तथा परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में दिनांक 07.03.2026 को थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर रेड कार्रवाई की गई।
रेड के दौरान आरोपी अमर सिंह गुप्ता एवं मनी राम उर्फ बंटी ध्रुव को मारुति डिजायर कार (क्रमांक CG 13 AQ 2241) में अवैध गांजा परिवहन करते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से एक नीले-काले रंग के बैग में 08 पैकेट एक-एक किलोग्राम तथा 02 पैकेट आधा-आधा किलोग्राम, खाकी रंग के सेलोटेप से लिपटा हुआ कुल 9.225 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
बरामद गांजा की अनुमानित कीमत ₹4,55,000 तथा प्रयुक्त वाहन की कीमत लगभग ₹2,25,000 है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ एवं वाहन को विधिवत जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में रिमांड हेतु पेश किया गया।
पुलिस टीम का विशेष योगदान
इस कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि मथुरा प्रसाद मन्नेवार, सउनि यशवंत राठौर, प्रधान आरक्षक प्रेमनारायण राठौर, आरक्षक श्याम हरवंश, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर, आरक्षक प्रमोद सोनंत तथा आरक्षक सतीश यादव का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button