Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

जय बड़ा देव – जय बूढ़ा देव के जयघोष के साथ आदिवासी समाज ने CM विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

जय बड़ा देव – जय बूढ़ा देव। आज बावनगढ़ आदिवासी ध्रुव (गोंड) समाज तथा तुरतुरिया माता महासभा, लवण के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं सदस्यगणों के साथ माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट कर आगामी 22 मार्च को आयोजित आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपरा, शौर्य और इतिहास की प्रतीक महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने समाज के प्रतिनिधियों से आत्मीय संवाद करते हुए आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं तथा महान वीरांगनाओं के अद्वितीय योगदान को देश और समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया। उन्होंने समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज की एकता, सांस्कृतिक गौरव और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

साथ ही समाज के प्रतिनिधियों द्वारा इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक श्री नितिन अग्रवाल जी को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिससे कार्यक्रम में समाज और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और अधिक सशक्त हो सके।

इस अवसर पर श्री नाथूराम वर्मा जी, श्री जनक राम वर्मा जी, श्री राधेश्याम दीवान जी, श्री पीतांबर जी, श्री रमेश ध्रुव जी, श्री घनश्याम ध्रुव जी, श्री रामकुमार ध्रुव जी, श्री सेवक राम ध्रुव जी, श्री महावीर ध्रुव जी, श्री राहुल ध्रुव जी, श्री ललित नेताम जी, श्री अघनू राम ध्रुव जी, श्री कुमार सिंह जी, श्री राजकुमार ध्रुव जी, श्री प्रेम सिंह ध्रुव जी, श्री शिवकुमार ध्रुव जी, श्री नेमीचंद जी, श्री माही राम जी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम निश्चित ही आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं और वीरांगना रानी दुर्गावती जी के अद्वितीय योगदान को स्मरण करने तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button