Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर-चांपा जिले में कक्षा 10वीं गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 13,034 छात्र हुए शामिल

Ad

Advertisements


जांजगीर-चांपा जिले में कक्षा 10वीं गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 13,034 छात्र हुए शामिल

जिले में आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के अंतर्गत आज कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले भर के सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित की गई और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की शिकायत सामने नहीं आई।
जिले में कुल 13,486 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 13,034 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 452 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विकासखंडवार उपस्थिति की स्थिति इस प्रकार रही—
अकलतरा विकासखंड में 2,089 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 2,024 उपस्थित और 65 अनुपस्थित रहे।
बलौदा विकासखंड में 1,696 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1,632 उपस्थित तथा 64 अनुपस्थित रहे।
बम्हनीडीह विकासखंड में 2,437 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 2,367 उपस्थित और 70 अनुपस्थित रहे।
नवागढ़ विकासखंड में 4,201 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 4,075 उपस्थित तथा 126 अनुपस्थित रहे।
पामगढ़ विकासखंड में 3,063 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 2,936 विद्यार्थी उपस्थित और 127 अनुपस्थित रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं और कहीं भी नकल का कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button