Advertisement Carousel
Blog

अवैध खनिज उत्खनन पर प्रशासन सख्त, जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त

Ad

Advertisements


अवैध खनिज उत्खनन पर प्रशासन सख्त, जेसीबी और हाईवा वाहन जब्त
सक्ती,
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर Amrit Vikas Topno के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी श्री के. के. बजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में विगत दिवस खनिज विभाग की टीम ने ग्राम हरदी सिंघनसरा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बोरई नदी के पास अवैध खनिज उत्खनन करते हुए एक जेसीबी वाहन को जब्त किया। जब्त वाहन को सुरक्षार्थ थाना सक्ती में रखा गया है।
इसके अलावा रेत के अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए उड़नदस्ता दल ने एक हाईवा वाहन भी जब्त किया, जिसे थाना बाराद्वार में सुरक्षार्थ रखा गया है।

Advertisements
Advertisements


खनिज विभाग के अनुसार अवैध उत्खनन और परिवहन से जुड़े प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर Amrit Vikas Topno के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर नजर रखते हुए खनिज विभाग द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है, ताकि इस पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button