Advertisement Carousel
Blog

विजयपुरम गेट के पास तलवार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Ad

Advertisements


विजयपुरम गेट के पास तलवार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisements


बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए तलवार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विजयपुरम गेट के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर घूम रहा है, जिससे इलाके में अशांति की स्थिति बन सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम कीर्ति कुमार पोर्ते बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तलवार बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया।

Advertisements


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरकंडा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button