Advertisement Carousel
Blog

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंक में पॉकेट मारी करने वाला आदतन बदमाश कबीरधाम से गिरफ्तार

Ad

Advertisements

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंक में पॉकेटमारी करने वाला आदतन बदमाश कबीरधाम से गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर। थाना रतनपुर पुलिस ने बैंक में पॉकेटमारी की घटना का खुलासा करते हुए आदतन बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कबीरधाम जिले से पकड़कर उसके कब्जे से चोरी की गई 33 हजार रुपये की रकम बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 02 मार्च 2026 को रैनपुर (कर्रा) निवासी छतलाल कैवर्त और जूनाशहर रतनपुर निवासी कमलेश कुमार ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोनों ने जिला सहकारी बैंक शाखा रतनपुर से धान बिक्री की राशि क्रमशः 18 हजार और 17 हजार रुपये निकाले थे। बैंक परिसर में ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके जेब से नगदी रकम पार कर ली।
प्रार्थियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्ध की पहचान पण्डरिया निवासी सुरेन्द्र संवरा उर्फ सोमारू (20 वर्ष) के रूप में हुई।
इसके बाद थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर कबीरधाम जिले के पण्डरिया में दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी के कब्जे से 33 हजार रुपये बरामद किए गए, जबकि 2 हजार रुपये खर्च करना बताया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्र.उपनिरीक्षक आकाश चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक धीरज कश्यप एवं कीर्ति पैकरा का विशेष योगदान

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button