Advertisement Carousel
Blog

होली से पहले मस्तुरी पुलिस का नशे पर प्रहार, तीन गांवों में रेडग्राम सरगवा, कर्रा और भोथीडीह में दबिश — तीन आरोपी गिरफ्तारमस्तुरी पुलिस की सख्ती, अवैध महुआ और देशी शराब जब्त

Ad

Advertisements


थाना – मस्तुरी, जिला बिलासपुर

होली पर्व से पहले नशे के विरुद्ध मस्तुरी पुलिस का बड़ा अभियान

Advertisements


तीन गांवों में रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब जब्त
होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मस्तुरी पुलिस द्वारा अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में “चेतना विरुद्ध नशा” अभियान के तहत की गई।
तीन गांवों में एक साथ दबिश

Advertisements


दिनांक 02.03.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम सरगवा, कर्रा एवं भोथीडीह में पुलिस टीम द्वारा रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध देशी प्लेन शराब एवं कच्ची महुआ शराब बड़ी मात्रा में जब्त की गई।
आरोपियों से जब्त सामग्री
विद्या प्रकाश मनहर (उम्र 20 वर्ष), निवासी सरगवा – 05 लीटर 760 एमएल देशी प्लेन शराब (कीमत लगभग ₹3200)
मनहरण कौशिक (उम्र 50 वर्ष), निवासी कर्रा – 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹1500)
रामेश्वर केंवट (उम्र 31 वर्ष), निवासी भोथीडीह – 03 लीटर 06 एमएल देशी प्लेन शराब (कीमत लगभग ₹1600)
सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 34(1)(क) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
निरंतर जारी रहेगी कार्रवाई


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान अवैध शराब निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे नशा मुक्त एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
मस्तुरी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक मजबूत संदेश गया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button