Advertisement Carousel
Blog

होली से पहले बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 डरावने मुखौटे जब्त जांजगीर चांपा पुलिस का विशेष अभियान — हुड़दंग पर सख्त निगरानी डरावने और भ्रामक मुखौटों की बिक्री पर रोक, व्यापारियों को चेतावनी

Ad

Advertisements


होली से पहले बलौदा पुलिस की सख्ती
विशेष अभियान में 300 से अधिक डरावने मुखौटे जब्त

Advertisements


जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा होली पर्व के मद्देनज़र शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस ने क्षेत्र की विभिन्न दुकानों में जांच अभियान चलाकर लगभग 300 नग डरावने एवं भ्रामक मुखौटे जब्त किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।
एहतियातन कार्रवाई
होली पर्व के दौरान कुछ असामाजिक तत्व मुखौटों का उपयोग कर अपनी पहचान छिपाकर हुड़दंग, मारपीट अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। संभावित अव्यवस्था की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा एहतियातन यह कार्रवाई की गई है।
व्यापारियों को सख्त निर्देश
थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होली पर्व के दौरान डरावने, आपत्तिजनक या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले मुखौटे एवं सामग्री की बिक्री न करें।
साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। त्योहार को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने पुनः नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सामूहिक प्रयास से ही सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button