Advertisement Carousel
Blog

होली पर मिलावट खोरों पर प्रशासन की सख्ती, 8 नमूने जांच के लिए भेजे गए सक्ती जिले में खोया-पनीर की विशेष जांच, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर चला विशेष अभियान त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मिलावटी सामान बेचने वालों पर शिकंजा

Ad

Advertisements


होली पर मिलावटखोरों पर सख्ती
सक्ती जिले में खोया-पनीर के 8 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए

Advertisements


सक्ती, होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में की गई।
अभिहित अधिकारी, जिला सक्ती, एहसान तिग्गा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सांतनु भट्टाचार्य द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान खोया एवं पनीर सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों का विधिवत सर्वेक्षण कर कुल 8 नमूने संकलित किए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।

Advertisements


जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात यदि नमूने अमानक पाए जाते हैं, तो संबंधित फर्मों के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
आमजन एवं व्यापारियों के लिए अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अमानक रंग से बने, खुले में परोसे जाने वाले, एक्सपायरी डेट वाले अथवा अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की खरीद एवं सेवन से बचें।


साथ ही खाद्य व्यवसायियों एवं विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी प्रकार के अमानक, मिथ्या छाप वाले अथवा गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थों का विक्रय न करें। शिकायत प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button