Advertisement Carousel
Blog

बलौदा में कपड़ा दुकान चोरी का 2 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तारजांजगीर चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई – चोरी का माल बरामदबुडगहन चौक में ताला तोड़ चोरी करने वाला आरोपी दबोचा

Ad

Advertisements


बुडगहन चौक बलौदा में कपड़ा दुकान में चोरी का खुलासा
महज 02 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
जांजगीर चांपा पुलिस के अंतर्गत थाना बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुडगहन चौक बलौदा स्थित एक कपड़ा दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा महज दो घंटे के भीतर कर दिया।
घटना का विवरण
दिनांक 28.02.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बुडगहन चौक स्थित कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर दुकान से बच्चों के कपड़े एवं नगदी राशि चोरी कर ली गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 331(4), 305 (a) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
त्वरित पुलिस कार्रवाई
घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना बलौदा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी विनोद देवार (उम्र 20 वर्ष), निवासी देवार पारा, बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा ने अपराध स्वीकार किया। मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए बच्चों के कपड़े एवं नगदी रकम कुल करीब 2857 रुपये बरामद कर जप्त की गई।
पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सराहनीय योगदान
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उपनिरीक्षक कौशल सिदार सहित पुलिस टीम के सदस्यों – प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, रज्जू टंडन, संदीप सोनंत, टिकेश्वर राठौर एवं प्रहलाद कश्यप – का विशेष योगदान रहा।
पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button