Advertisement Carousel
Blog

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, मिशन मोड में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बैंकर्स को दिए सख्त निर्देश वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोर ऋण मेला आयोजित कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ देने के निर्देश प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा

Ad

Advertisements


जिला स्तरीय सलाहकार एवं परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न
वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व मिशन मोड में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश
ऋण मेला आयोजित कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने पर जोर

Advertisements


जांजगीर-चांपा,कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं परामर्शदात्री समिति (DLCC) की त्रैमासिक बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न हितग्राहीमूलक, विकास एवं रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई

Advertisements


कलेक्टर ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्ति से पूर्व मिशन मोड में लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें तथा स्वीकृत ऋण राशि का समयबद्ध वितरण करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
स्वरोजगार योजनाओं पर विशेष फोकस
बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण करें तथा आपसी समन्वय से कार्य करते हुए स्वरोजगार को बढ़ावा दें।
आधार सीडिंग, ई-केवाईसी एवं वित्तीय जागरूकता
कलेक्टर ने आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करने पर बल देते हुए वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंकों में हितग्राहियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा ऋण प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
पीएम सूर्यघर योजना पर विशेष निर्देश
कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को सरकार की महत्वपूर्ण योजना बताते हुए संबंधित ऋण प्रकरणों में किसी प्रकार की लंबित स्थिति न रखने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, रिजर्व बैंक, लीड बैंक एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऋण मेला आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभान्वित किया जाए, जिससे जिले में आर्थिक सशक्तिकरण और विकास को गति मिल सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button