Advertisement Carousel
Blog

होली से पहले बिलासपुर पुलिस अलर्ट, कानून-व्यवस्था की बड़ी समीक्षा बैठकडी आईजी-एसएसपी के सख्त निर्देश, 200 जवानों के साथ शहर में फ्लैग मार्चअफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, साइबर सेल सक्रिय संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ी पेट्रोलिंग, रातभर गश्त के निर्देश हुड़दंग, नशा खोरी और तेज रफ्तार पर सख्ती — पुलिस का साफ संदेश

Ad

Advertisements


जिला – बिलासपुर
होली पर्व को लेकर कानून-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा
डीआईजी-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, 200 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ फ्लैग मार्च
बिलासपुरआगामी होली पर्व के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु बिलासपुर पुलिस द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रत्येक अनुविभाग एवं थाना क्षेत्र की संवेदनशीलता, पूर्व वर्षों के अनुभव, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संभावित चुनौतियों की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, पैदल गश्त, मोटर पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त सुदृढ़ करने तथा निगरानी बदमाशों की नियमित चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Advertisements
Advertisements


सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक अथवा साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने वाले संदेशों की निगरानी हेतु साइबर सेल को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है। अफवाह फैलाने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक उपरांत कलेक्टर बिलासपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों में संयुक्त फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः पुलिस ग्राउंड पहुंचा।
फ्लैग मार्च में 200 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं 50 से अधिक वाहन शामिल रहे। इस दौरान आम नागरिकों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से होली मनाने, जबरन रंग न लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग न करने तथा अफवाहों से दूर रहने का संदेश दिया गया।


ग्रामीण क्षेत्रों में भी थाना एवं चौकी स्तर पर फ्लैग मार्च आयोजित कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ की गई। साथ ही डीजे संचालन, सार्वजनिक आयोजन, जुलूस एवं सामूहिक कार्यक्रमों के लिए पूर्व अनुमति की अनिवार्यता सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।


बिलासपुर पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या निकटतम थाना को दें। कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्कार्रवाई की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button