Advertisement Carousel
Blog

होलिका पर्व को लेकर थाना नगरदा में शांति समिति की बैठक संपन्नहोली शांति से मनाने पुलिस की अपील, नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Ad

Advertisements

थाना नगरदा में होलिका पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न


नगरदा। आगामी होली पर्व को शांति, सौहार्द्र एवं भाईचारे के साथ मनाए जाने को लेकर थाना नगरदा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जांजगीर-चांपा पुलिस के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन में थाना क्षेत्र के सभी ग्रामों के सरपंच, पंच, कोटवार एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements


बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, तीन सवारी बाइक न चलाने, जबरन रंग न लगाने, मुखौटा पहनकर उपद्रव न करने, विद्युत तारों के नीचे होलिका दहन न करने तथा शराब सेवन कर वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगीसभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए पुलिस प्रशासन ने अपील की कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button