Advertisement Carousel
Blog

शराब के लिए 1 हजार की मांग, मना करने पर हमला — आरोपी गिरफ्तारहोली के नाम पर वसूली पड़ी भारी, सारागांव पुलिस की सख्त कार्रवाईगाली-गलौज और डंडे से हमला करने वाला युवक न्यायिक रिमांड पर

Ad

Advertisements

शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले आरोपी पर सख्त कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Advertisements


जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस के अंतर्गत थाना सारागांव पुलिस ने शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगने और मारपीट करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अनिल सूर्यवंशी (उम्र 26 वर्ष), निवासी परसापाली सरवानी, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:

Advertisements


प्रार्थी घनश्याम प्रसाद, निवासी सरवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 01 मार्च 2026 की सुबह वह अपने घर के बाहर स्थित दुकान के सामने खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले का आरोपी वहां पहुंचा और होली पर्व का हवाला देते हुए शराब पीने के लिए 1,000 रुपये की मांग करने लगा। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा डंडे से पीछे कंधे पर वार किया। साथ ही अपने पास रखे लोहे के औजारनुमा वस्तु से भी हमला कर दिया।
रिपोर्ट के आधार पर थाना सारागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने घटना कारित करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, सहायक उपनिरीक्षक हीरालाल इक्का, आरक्षक गोवर्धन टाइगर एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, धमकी या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button