Advertisement Carousel
Blog

कृषक उन्नति योजना के तहत 450 करोड़ से अधिक की आदान सहायता राशि वितरित

Ad

Advertisements

कृषक उन्नति योजना के तहत 450 करोड़ से अधिक की आदान सहायता राशि वितरित
जांजगीर-चांपा, 28 फरवरी 2026।
जिले के समस्त विकासखण्डों में आज कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय की वर्चुअल उपस्थिति में धान विक्रय करने वाले किसानों को आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई।
शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था। राज्य में पंजीकृत किसानों से मोटा धान 2369 रुपये एवं पतला धान 2389 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की गई। समर्थन मूल्य एवं खरीदी दर के अंतर की राशि 731 रुपये प्रति क्विंटल के मान से जिले के 1 लाख 18 हजार 927 धान विक्रेता किसानों को कुल 450 करोड़ 85 लाख 45 हजार 132 रुपये की आदान सहायता राशि सीधे उनके खातों में अंतरित की गई, जिससे कृषकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया।
विकासखण्डवार वितरण विवरण
नवागढ़: 37,596 किसानों को 1 अरब 45 करोड़ 48 लाख रुपये
अकलतरा: 18,717 किसानों को 69 करोड़ 57 लाख रुपये
पामगढ़: 27,726 किसानों को 1 अरब 05 करोड़ 30 लाख रुपये
बम्हनीडीह: 19,179 किसानों को 72 करोड़ 65 लाख रुपये
बलौदा: 15,709 किसानों को 57 करोड़ 82 लाख रुपये
इसी क्रम में बीज निगम जांजगीर में पंजीकृत 280 धान बीज उत्पादक किसानों को भी 2 करोड़ 73 लाख रुपये की आदान सहायता राशि अंतरित की गई।
विभिन्न स्थलों पर आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन विकासखण्ड नवागढ़ में जिला ऑडिटोरियम एवं जिला पंचायत परिसर, बम्हनीडीह में जनपद पंचायत सभागार, पामगढ़ में सद्भावना भवन, अकलतरा एवं बलौदा में जनपद पंचायत सभागार/परिसर में किया गया। बड़ी संख्या में किसान भाइयों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह पहल किसानों की आय में वृद्धि, कृषि निवेश को प्रोत्साहन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button