Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

कुनकुरी: NSS के तत्वावधान में स्टूडेंट्स पार्लियामेंट का भव्य आयोजन, Viksit Bharat 2047 पर युवाओं ने रखे विचार

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

कुनकुरी, जशपुर National Service Scheme (NSS) के तत्वावधान में ‘स्टूडेंट्स पार्लियामेंट कार्यक्रम’ का भव्य एवं सफल आयोजन Bala Saheb Deshpande College, कुनकुरी द्वारा Loyola College, कुनकुरी के मंच पर संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम “Viksit Bharat 2047” के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री Salik Sai जी (जिला पंचायत अध्यक्ष, जशपुर), विशिष्ट अतिथि श्री Aman Sharma जी (पूर्व जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा जशपुर) एवं श्री Shreenayak Mishra जी (पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा कुनकुरी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि श्री Salik Sai जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है और ऐसे कार्यक्रम युवाओं को देश की संसदीय व्यवस्था से परिचित कर उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र की शक्ति को समझने एवं देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements

विशिष्ट अतिथि श्री Aman Sharma जी एवं श्री Shreenayak Mishra जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि NSS के माध्यम से आयोजित स्टूडेंट्स पार्लियामेंट कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचार खुलकर रखने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर Principal Fr. Dr. Telesfore Lakra, Vice Principal Dr. Dharam Kishore Lakra, Dean of Science Dr. Ignus Kindo, एवं Principal Prof. Vinayak Sai की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकगण Prof. Dr. Dinanath, Prof. Dr. Kishore Minj, Prof. Dr. Vishwakarma, Prof. Dr. R.P. Dhurve, Prof. Kanchan Kerketta, Prof. Dr. D.D. Prasad, Prof. Alma Grace Tirkey, Prof. Kumudini Ekka, Prof. Dr. Anoj Ekka एवं Prof. Sajid Khan सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा मॉक पार्लियामेंट (छात्र संसद) का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने प्रधानमंत्री, मंत्री एवं विपक्ष की भूमिका निभाते हुए शिक्षा, रोजगार, डिजिटल इंडिया, पर्यावरण संरक्षण एवं देश के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को संसदीय प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई तथा उनमें तर्क शक्ति, नेतृत्व क्षमता एवं सार्वजनिक मंच पर अपने विचार रखने का आत्मविश्वास विकसित हुआ।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को महाविद्यालय स्तर से चयनित होकर राज्य स्तर एवं तत्पश्चात राष्ट्रीय स्तर (दिल्ली) तक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। NSS द्वारा आयोजित यह पहल युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित नागरिक बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

कार्यक्रम का सफल संचालन NSS इकाई एवं महाविद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस सफल आयोजन के लिए NSS इकाई, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों की सराहना की गई।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button