Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

विधायक कप 2026: जबलपुर ने उमरिया को 69 रन से हराया, सक्षम वर्मा बने मैन ऑफ द मैच

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

मैहर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित विधायक कप 2026 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत आज जबलपुर व उमरिया के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में जबलपुर की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 249 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया

Advertisements
Advertisements

और उमरिया को 250 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमरिया की टीम को शुरुआती झटके लगते रहे। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 180 रन ही बना सकी। इस प्रकार जबलपुर ने 69 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
मैच के दौरान सभी पत्रकार साथियों ने पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, तत्पश्चात पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकारगण उपस्थित रहे।
आज के मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम वर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इस अवसर पर रविंद्र सिंह (मंजू सर), राजकुमार रजक, जवाहर संतानी, संतोष रजक, मुकेश श्रीवास्तव, विक्रम रजक, सूर्यकांत द्विवेदी, सत्यप्रकाश कुशवाहा, विकास सोनी, प्रकाश सोनी, मनोज सोनी, दीपक बढ़ोलिया, रमेश कुमार विश्वकर्मा सहित अनेक पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
मैहर क्लब के संयोजक श्री समोध घई, अध्यक्ष सुधीर घई, लक्ष्मी अग्रवाल, रंकज जैन एवं समस्त क्लब परिवार की गरिमामयी उपस्थिति में मैच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button