Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ ब्लॉक के निर्माण कार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण

Ad

नर्सरी, महतारी सदन, छात्रावास और सामुदायिक भवन निर्माण से जुड़े अधिकारियों व ठेकेदारों को गुणवत्ता सुधार करने के निर्देश

डॉ कन्नौजे ने कन्या छात्रावास में भोजन और सुरक्षा व्यवस्था का किया जांच

कलेक्टर ने शासकीय नर्सरी पेंड्रावन का निरीक्षण किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़,बिलाईगढ़ विकासखंड के विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं निर्माण कार्यों का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गुणवत्ता और निर्माण से जुड़ी जानकारी भी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर ने शासकीय नर्सरी पेंड्रावन का निरीक्षण किया, यहां लगभग सवा एकड़ भूमि में मेथी की खेती की जा रही है, जिसकी प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही नर्सरी में किए गए फेंसिंग कार्य का भी निरीक्षण किया गया। डीएमएफ मद से लगभग 9 लाख रुपये की लागत से कराए गए चैन फेंसिंग कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने शासकीय नर्सरी पेंड्रावन में आय के स्रोतों की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि नर्सरी लगभग 10 एकड़ में फैली हुई है, जिसमें लगभग 2 एकड़ में आम का बगीचा लगा है। यहां 95 आम के पेड़ हैं और 4 विभिन्न प्रजातियों के आम लगाए गए हैं। नर्सरी के सामने पेंड्रावन में 25 लाख रुपये की लागत से बन रहे महतारी सदन भवन का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने ठेकेदार और इंजीनियर को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास पेंड्रावन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया। छात्रावास अधीक्षिका ने बताया कि यहां कक्षा 6वीं से 10वीं तक की छात्राएं निवास करती हैं। 50 सीटर इस छात्रावास में निरीक्षण के दिन 5 छात्राएं उपस्थित मिलीं। कलेक्टर ने छात्राओं के लिए बनाए जा रहे भोजन की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोट में बन रहे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा तथा सरसीवा तहसीलदार आयुष तिवारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button