Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

कुनकुरी। लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में वरिष्ठ विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह (Farewell Party) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से किया गया।

Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष परम सम्माननीय श्री सालिक साय जी उपस्थित रहे। साथ ही लोयोला समुदाय कुनकुरी के प्रबंधक श्रद्धेय फा. जोसेफ मिंज, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ. फा. टेल्सफोर लकड़ा, उप प्राचार्य श्रद्धेय डॉ. फा. धरमकिशोर लकड़ा, डीन ऑफ साइंस श्रद्धेय डॉ. फा. इन्सन किडजो, सहायक प्राध्यापक श्रद्धेय डॉ. फा. अलेक्स सरयू लकड़ा एवं स्टाफ सचिव श्री चंद्रेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisements

इस गरिमामयी अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कुनकुरी के मंडल अध्यक्ष श्री अमित मिश्रा जी एवं मंडल मंत्री श्री अमन वर्मा जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने एवं महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। जूनियर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। विदाई के क्षणों में वातावरण भावुक हो उठा और सभी ने वरिष्ठ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, स्टाफ एवं विद्यार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button