Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर में बड़ा सड़क हादसा फरसाबहार जा रहे शिक्षक धनंजय मिश्रा ट्रक की टक्कर से गंभीर घायल

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय फरसाबहार जा रहे शिक्षक धनंजय कुमार मिश्रा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह हादसा तपकरा थाना क्षेत्र के सिंगीबहार मेन रोड पर हुआ, जहां ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक नसीम अंसारी धमधा (रायपुर) से अंडा लोड कर रामगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें शिक्षक धनंजय कुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को तुरंत अस्पताल भेजा गया।
मामला तपकरा थाना क्षेत्र के सिंगीबहार का है। पुलिस ने ट्रक और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।
फिलहाल शिक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button