Advertisement Carousel
Blog

सक्ती में आधार एमबीयू अपग्रेडेशन की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

Ad

Advertisements


सक्ती में आधार एमबीयू अपग्रेडेशन की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश
सक्ती
जिले में स्कूली छात्र-छात्राओं के आधार एमबीयू अपग्रेडेशन कार्य को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने विकासखंड स्त्रोत केंद्र, सक्ती में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने विद्यालयवार प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का आधार एमबीयू अपग्रेडेशन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि आधार सत्यापन एवं अपग्रेडेशन पूर्ण होने से विद्यार्थियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं छात्रवृत्तियों का लाभ समय पर प्राप्त हो सकेगा।

Advertisements
Advertisements


कलेक्टर श्री तोपनो ने संकुल शैक्षिक समन्वयकों को अपने-अपने संकुल अंतर्गत विद्यालयों की सतत मॉनिटरिंग करने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने विभागीय दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि आधार एमबीयू अपग्रेडेशन शासन की प्राथमिकता में शामिल है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गंभीरता और समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें तथा नियमित प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
बैठक में विकासखंड सक्ती के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button