Advertisement Carousel
Blog

पीएसएस योजना के तहत दलहन-तिलहन की खरीदी, पंजीयन 28 फरवरी तकसमर्थन मूल्य पर होगी मूंग, उड़द, चना सहित छह फसलों की खरीदी

Ad

Advertisements


पीएसएस योजना के तहत दलहन-तिलहन की समर्थन मूल्य पर खरीदी, पंजीयन 28 फरवरी तक
सक्ती,
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत सक्ती जिले में दलहन एवं तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। इस योजना के क्रियान्वयन हेतु केंद्रीय एजेंसी नेफेड के माध्यम से जिले की छह सहकारी समितियों—रगजा, मालखरौदा, बेल्हाडीह, पिहरीद, जैजैपुर एवं कोटमी—को अधिसूचित किया गया है। इन समितियों के अंतर्गत आने वाले किसान अपनी उपज निर्धारित समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकेंगे।
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत मूंग, उड़द एवं मूंगफली की उपज अवधि 25 दिसंबर 2025 से 24 अप्रैल 2026 तक अधिसूचित की गई है। वहीं रबी विपणन वर्ष 2026-27 में चना, सरसों एवं मसूर की खरीदी की जाएगी।

Advertisements
Advertisements


योजना के अंतर्गत किसानों का पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। संबंधित फसल की गिरदावरी में प्रविष्टि दर्ज होना आवश्यक है। केवल उन्हीं किसानों से उपज की खरीदी की जाएगी जिनकी गिरदावरी में दलहन एवं तिलहन फसल अंकित होगी। पंजीयन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार खरीफ वर्ष 2025-26 में मूंग का मूल्य 8,768 रुपये प्रति क्विंटल (अधिकतम सीमा 3 एकड़), उड़द 7,800 रुपये प्रति क्विंटल (अधिकतम सीमा 3 एकड़) तथा मूंगफली 7,263 रुपये प्रति क्विंटल (अधिकतम सीमा 7 एकड़) तय किया गया है।
इसी प्रकार रबी वर्ष 2026-27 में चना 5,875 रुपये प्रति क्विंटल (अधिकतम सीमा 6 एकड़), सरसों 6,200 रुपये प्रति क्विंटल (अधिकतम सीमा 5 एकड़) तथा मसूर 7,000 रुपये प्रति क्विंटल (अधिकतम सीमा 2 एकड़) निर्धारित है।
पंजीयन हेतु किसानों को आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका की छायाप्रति, बी-1 खसरा एवं फसल विवरण, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा एग्रिस्टेक पंजीयन दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।
जिला प्रशासन ने दलहन एवं तिलहन उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए निर्धारित तिथि तक सहकारी समितियों में पंजीयन कराएं। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button