Advertisement Carousel
Blog

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं 74 आवेदकों की समस्याएंसाप्ताहिक जनदर्शन: ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों से पहुंचे 74 आवेदन

Ad

Advertisements

जय ठाकुर कि रिपोर्ट जांजगीर-चांपा

Advertisements


कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं, 74 आवेदन प्राप्त
जांजगीर-चांपा,
जिले में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांगों, शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, आवास, कृषि, सामाजिक सुरक्षा एवं बैंक ऋण से संबंधित प्रकरण प्रमुख रहे।

Advertisements


तहसील बलौदा अंतर्गत ग्राम जर्वे ब की श्रीमती रूखमणी ने राजस्व प्रकरण में त्रुटि सुधार हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं श्री नरेन्द्र कुमार ने मुर्गी पालन व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए ऋण उपलब्ध कराने की मांग रखी।
तहसील पामगढ़ के ग्राम मेऊ निवासी श्री रामेश्वर खांडे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने का अनुरोध किया। तहसील जांजगीर के ग्राम बसंतपुर निवासी श्री बिसाहू राम साहू ने मुआवजा राशि दिलाने हेतु आवेदन दिया।
इसी प्रकार तहसील शिवरीनारायण के ग्राम कचंदा निवासी श्रीमती सुमन साहू ने नया राशन कार्ड बनवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। श्री बुटालू राम रात्रे ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने तथा तहसील अकलतरा के ग्राम बिरकोनी निवासी श्री ललित सिंह ने किसान किताब बनवाने एवं ऑनलाइन नाम दर्ज कराने हेतु आवेदन किया।
कलेक्टर श्री महोबे ने जनदर्शन को शासन-प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि प्रत्येक आवेदन पर पारदर्शी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button