Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

धरसीवा में डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नितिन अग्रवाल ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

Advertisements

धरसीवा (छत्तीसगढ़) स्थित छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्नदृष्टा एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. खूबचंद बघेल जी के गृह ग्राम पहुँचकर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने उनके चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisements
Advertisements

डॉ. बघेल जी का त्याग, समर्पण तथा छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए किया गया संघर्ष हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर विगत 50 वर्षों से आयोजित हो रही बॉलीबॉल प्रतियोगिता में बतौर अतिथि सम्मिलित होने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

इस आयोजन में आयोजन समिति के साथ खेमलाल आडिल, सरोज चन्द्रवंशी (जिला पंचायत सदस्य), चंद्रशेखर वर्मा, भरत सोनी, दादू आडिल, मुकेश वर्मा, राजा बघेल, चेतन, नारायण, रितेश, लव, बिट्टू, खिलेंद्र, रुई सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

बॉलीबॉल प्रतियोगिता में
🥇 प्रथम स्थान – आँधियार खोल, कवर्धा
🥈 द्वितीय स्थान – पथरी
🥉 तृतीय स्थान – सद्दू
🏅 चतुर्थ स्थान – कोनारी

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button