Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

गोमर्डा अभ्यारण में हाथी की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

Ad

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के एकमात्र गोमर्डा अभ्यारण में एक बार फिर दंतैल हाथी के पहुंचने से क्षेत्र में भय का माहौल निर्मित हो गया है।

Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम एवं हाथी मित्र दल लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। विभाग द्वारा आसपास के ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने तथा जंगली हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Advertisements

वन अमला द्वारा माइकिंग कर गांव-गांव में लोगों को सतर्क किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। ग्रामीणों से विशेषकर रात्रि के समय सतर्कता बरतने, अकेले बाहर न निकलने और हाथी की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की गई है।

बताया जा रहा है कि हाथी साहसपानी, गंजाई भावना, चांदली और हरदी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम अलर्ट मोड पर है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button