Advertisement Carousel
Blog

स्कूलों में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का अनिवार्य रूप से कराएं बायोमैट्रिक अपडेट – कलेक्टर अमृत विकास तोपनोएम.बी.यू. अभियान के तहत गांव-गांव मुनादी कर बच्चों व अभिभावकों को किया जाए जागरूक

Ad

Advertisements


स्कूलों में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का अनिवार्य रूप से कराएं बायोमैट्रिक अपडेट – कलेक्टर अमृत विकास तोपनो
एम.बी.यू. अभियान के तहत गांव-गांव मुनादी कर बच्चों व अभिभावकों को किया जाए जागरूक

शासन के निर्देशानुसार जिले में एम.बी.यू. (मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट) अभियान के अंतर्गत 5 से 16 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले के सभी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का बायोमेट्रिक अपडेट निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
अभियान के तहत जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों सहित सभी तहसील कार्यालयों, जनपद पंचायतों, नगर पंचायतों तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालयों में संचालित आधार सेवा केंद्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट पूर्णतः निःशुल्क किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री तोपनो ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विद्यालय स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं शिविर की जानकारी समय पर मिल सके। साथ ही सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों के माध्यम से गांव-गांव मुनादी कर अभियान का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि 28 फरवरी 2026 तक जिले के सभी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का निःशुल्क आधार बायोमेट्रिक अपडेट अवश्य कराएं, जिससे भविष्य में शासकीय योजनाओं एवं शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button