Advertisement Carousel
Blog

फाइलेरिया उन्मूलन का संदेश: कलेक्टर ने स्वयं दवा खाकर नागरिकों को किया जागरूकजिले में 28 फरवरी 2026 तक चलेगा सामूहिक दवा सेवन अभियान

Ad

Advertisements


फाइलेरिया उन्मूलन का संदेश: कलेक्टर ने स्वयं दवा खाकर नागरिकों को किया जागरूक
जिले में 28 फरवरी 2026 तक चलेगा सामूहिक दवा सेवन अभियान

Advertisements


जांजगीर-चांपा
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में सामूहिक दवा सेवन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रोरेट स्थित अपने कक्ष में फाइलेरिया की दवा का सेवन कर नागरिकों को जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी दवा का सेवन किया।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जब घर-घर दवा खिलाने पहुंचे तो स्वयं दवा का सेवन करें तथा परिवार के सभी पात्र सदस्यों को भी दवा अवश्य खिलाएं। उन्होंने किसी भी प्रकार की भ्रांति या अफवाह पर ध्यान न देने और जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं स्वास्थ्य अमले से इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की।

Advertisements


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में लक्ष्य जनसंख्या के विरुद्ध 90 प्रतिशत से अधिक पात्र व्यक्तियों को दवा सेवन कराया जा चुका है। शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामूहिक दवा सेवन की अवधि 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाई गई है।
उन्होंने जानकारी दी कि फाइलेरिया एक परजीवी जनित रोग है, जो मच्छरों के माध्यम से फैलता है। समय पर दवा सेवन से इस बीमारी की रोकथाम संभव है। दवा पूर्णतः सुरक्षित है और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की निगरानी में दी जा रही है। गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों तथा दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को यह दवा नहीं दी जाती है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग करें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button