Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकबैंकों में ऋण स्वीकृति में देरी पर जताई नाराज़गी, जल संरक्षण एवं अवैध रेत उत्खनन पर सख्त निर्देश

Ad

Advertisements


कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
बैंकों में ऋण स्वीकृति में देरी पर जताई नाराज़गी, जल संरक्षण एवं अवैध रेत उत्खनन पर सख्त निर्देश

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, लंबित शिकायतों के निराकरण तथा विकास कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisements
Advertisements


ऋण प्रकरणों में देरी पर नाराज़गी


अंत्यव्यवसायी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत लंबित ऋण प्रकरणों की समीक्षा के दौरान बैंकों द्वारा प्रस्तावों की स्वीकृति में अनावश्यक देरी पर कलेक्टर ने नाराज़गी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर 31 मार्च तक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाए।


धान खरीदी एवं पीवी में अनियमितता पर कार्रवाई


धान खरीदी के दौरान पीवी (भौतिक सत्यापन) में जहां-जहां गड़बड़ी पाई गई है, वहां तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
मनरेगा में जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता
कलेक्टर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों—आजीविका डबरी, तालाब निर्माण एवं गहरीकरण, चेकडेम, रिचार्ज पिट, सेंड फिल्टर, कुआं निर्माण, लूज बोल्डर चेकडेम, गेबियन एवं कंटूर ट्रेंच—को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सभी कार्यों को योजनाबद्ध एवं समयबद्ध तरीके से पूरा कर कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लगाने को कहा गया।


अवैध रेत उत्खनन पर सख्ती


जिले में अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने हेतु ग्राम स्तर पर निगरानी समितियां गठित करने के निर्देश दिए गए। समिति में सचिव, सरपंच एवं कोटवार को शामिल कर एसडीएम एवं तहसीलदार को तत्काल सूचना देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया। सूचना प्राप्त होने पर माइनिंग टास्क फोर्स, राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।


स्वच्छता, आवास एवं स्वरोजगार पर फोकस


कलेक्टर ने पंचायतों में घर-घर कचरा उठाव एवं अपशिष्ट पृथक्करण की व्यवस्था सुदृढ़ करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी लाने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु लखपति दीदी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
साथ ही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र हितग्राहियों की पहचान कर लाभ दिलाने, मत्स्य विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने तथा ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए।


स्वास्थ्य एवं जनहित योजनाओं की समीक्षा


बैठक में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव, पूर्ण टीकाकरण, अधिकाधिक आभा आईडी पंजीयन, वय वंदना योजना के पात्र हितग्राहियों का पंजीकरण तथा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री जन शिकायत एवं पीएमओ पोर्टल से प्राप्त प्रकरणों का त्वरित परीक्षण एवं निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button